• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नवरात्र : पंचमी पर देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, आज भी होगा विशेष पूजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अक्टूबर 2024,  12:53 PM IST
  • 245

धमतरी, क्वांर नवरात्र की पंचमी तिथि पर माता का विशेष श्रृंगार हुआ। दर्शन पूजन के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दो दिन पंचमी तिथि होने के कारण आज भी माता का विशेष श्ऱंगार किया जाएगा। मां अम्बे का भक्तिपूर्ण पूजन का पर्व क्वांर नवरात्र उत्साह और उमंग से मनाया जा रहा है। नवरात्र में पंचमी के दिन सोमवार को देवी मंदिरों में माता का विशेष श्रृंगार कर पूजा की गई। पूजा करने बड़ी संख्या में श्रध्दालु देवी मंदिरोंं में पहुंचे। देवी मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु माता का दर्शन करने मंदिर पहुंचने लगे थे। शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर(बिलाई माता)समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह व शाम को श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में मनोकामना ज्योत का दर्शन करने भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। विंध्यवासिनी मंदिर के अलावा मां अंगारमोती मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर रिसाईपारा, शीतला मंदिर, दुर्गा मंदिर पावर हाउस बठेना वार्ड, काली मंदिर रुद्री रोड गोकुलपुर, रिसाईमाता मंदिर, डाकबंगला वार्ड स्थित काली मंदिर, काली मंदिर सोरिद, हटकेशर के कामना मंदिर, दानीटोला वार्ड स्थित शीतला मंदिर, शिव चौक स्थित वैष्णव मंदिर, गायत्री मंदिर, बस स्टैण्ड स्थित काली मंदिर, रत्नाबांधा के रत्नेश्वरी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में पहुंचकर भक्तों ने माता का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसी तरह पुरूर के मौली माता मंदिर, जगतरा समिति दुर्गा मंदिर, कनेरी स्थित मां काली मंदिर सहित आमदी, कुकरेल, भखारा,कोलियारी, भटगांव, सोरम, नवागांव, लोहरसी के देवी मंदिरों में भक्त दर्शन के लिए देर शाम तक पहुंचते रहे।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter