उत्तराखंड में मंगलवार शाम पिथौरागढ़ जिले में एक मैक्स जीप बेकाबू होकर 150 मीटर गहरी नदी में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक स्कूली बच्ची समेत 4 महिलाएं हैं। जबकि 5 घायल हुए हैं।
हादसा सोनी पुल के पास हुआ। जीप मुवानी से बकटा जा रही थी। जिसमें 13 लोग सवार थे। सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। SDRF, पुलिस और अन्य रेस्क्यू टीमों ने घायलों को नदी से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया।
मृतक बोकटा क्षेत्र के निवासी हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। सभी का मुवानी PHC में इलाज चल रहा है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हादसे से जुड़े 2 फोटो देखिए...
जीप 13 सवारियों को लेकर बकटा जा रही थी। तभी सोनी पुल के पास हादसा हो गया।
हादसे में जीप के परखच्चे उड़ गए। पुलिस को हादसे का कारण पता नहीं लग पाया है।
अब विस्तार से पढ़िए...
प्रत्यक्षदर्शी बोले- गाड़ी के बेकाबू होने से हादसा हुआ स्थानीय लोगों ने बताया, जीप शाम करीब 4 बजे यात्रियों को लेकर मुवानी से बकटा जा रही थी। जीप बकटा से थोड़ी ही दूर पर थी। तभी ड्राइवर संतुलन खो बैठा और जीप खाई में पलटते हुए नदी में जा गिरी। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। नदी में घायलों और मृतकों का ढेर लग गया।
फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस एम्बुलेंस और राहत बचाव दल को लेकर मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने मौके से 8 लाशें निकाली हैं। जबकि 5 लोग घायल हैं। पुलिस घायलों से बात कर घटना की जानकारी ले रही है। मृतकों के पास से मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान की जा रही है।
NDRF और SDRF मौके पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया, आज शाम करीब 4 बजे हादसे की सूचना मिली। घटना वाली जगह पर फौरन एसडीआरएफ और एनडीआरएफ को भेजा गया। जो राहत और बचाव काम में जुटे हुए हैं। इसके अलावा ARTO और जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है। हादसा किन कारणों से हुआ है। इसका पता अभी नहीं चल पाया है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
पिथौरागढ़ की SSP रेखा यादव ने बताया, गाड़ी मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा थी कि अचानक नियंत्रण बिगड़ गया। इससे गाड़ी नदी में जा गिरी। इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोगों की हालत अभी गंभीर है।
नदी में जिस जगह जीप गिरी, वहां लाशें पड़ी थीं। मृतकों में चार महिलाएं हैं।
CM धामी ने जताया दुख
उत्तराखंड में जून में 5 हादसे हुए
15 जून: केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहा हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 7 लोगों की मौत हुई। जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे।
26 जून: चकराता के विकासनगर क्षेत्र में कालसी-चकराता मार्ग पर एक कार बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हुई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ।
देवप्रयाग क्षेत्र के बादशाह होटल के पास एक थार कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जो अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में 1 महिला गंभीर घायल और 5 लोग लापता हो गए।
रुद्रप्रयाग के घोलतीर इलाके में यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर (बस) अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई। वाहन में ड्राइवर सहित 20 लोग सवार थे
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment