• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
यूपी की पहलवान दिव्या काकरान का ढाई साल में तलाक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 जुलाई 2025,  10:36 PM IST
  • 320
यूपी की पहलवान दिव्या काकरान का ढाई साल में तलाक

बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के बाद अब यूपी की रहने वाली इंटरनेशनल पहलवान दिव्या काकरान ने अपने पति सचिन प्रताप सिंह से तलाक का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस बाबत इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टोरी पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने इस फैसले को अपने जीवन का सबसे कठिन अध्याय बताया।

 पहलवान दिव्या से बात की। उन्होंने कहा, हम दोनों के बीच 4-5 महीने से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हम सोचते रहे कि ठीक हो जाएगा। लेकिन, अब हमने अलग होने का हार्ड डिसीजन लिया है। हमारी अरेंज मैरिज हुई थी। बाकी मुझे जो लिखना था, वह सोशल मीडिया पर लिख दिया। बाकी और कुछ बताना नहीं चाहती। सबकुछ पर्सनल है।

दिव्या अर्जुन अवार्डी पहलवान हैं। वह देश के लिए एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं। 8 बार भारत केसरी खिताब हासिल किया है। इस समय यूपी में नायब तहसीलदार हैं।

दिव्या ने लिखा- कठिन फैसले के लिए दर्द, चिंतन और आत्ममंथन करना पड़ा दिव्या काकरान ने इंस्टाग्राम पर लिखा– यह मेरे जीवन के सबसे भावनात्मक और कठिन अध्यायों में से एक रहा है। इसमें बहुत दर्द, चिंतन और आत्ममंथन करना पड़ा, जिसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। यह फैसला साझा करना आसान नहीं था, लेकिन अपने समर्थकों के सहयोग के चलते उन्होंने इसे साझा करना जरूरी समझा।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter