• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुर्ग जिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 जुलाई 2025,  11:09 PM IST
  • 240
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुर्ग जिला इकाई की कार्यकारिणी घोषित

दुर्ग। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की दुर्ग जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी की स्वीकृति के बाद दुर्ग जिला अध्यक्ष अनूप गटागट ने इस कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की।
इस गठन में दुर्ग जिले के विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो व्यापारी हितों के संरक्षण व विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
गठन की इस प्रक्रिया में दुर्ग जिले के प्रतिष्ठित उद्योगपति, भिलाई एजुकेशन हब के निर्माता व रुंगटा कॉलेज समूह के संस्थापक तथा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख सलाहकार संजय रुंगटा का विशेष योगदान रहा।
चैंबर की जिला इकाई द्वारा इस योगदान के लिए  संजय रुंगटा का उनके रुंगटा कॉलेज परिसर में पहुंचकर साल, श्रीफल और मिठाई भेंट कर सम्मान किया गया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनूप गटागट, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक शिव चन्द्राकर, प्रदेश मंत्री दीपक चोपड़ा, जिला चेयरमेन किशोर जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण दुग्गड़, जिला उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, आनंद चांडक, प्रेम अग्रवाल, सुदीप अग्रवाल, सीए आनंद अग्रवाल, जवाहर जैन, महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी एवं उदय शंकर त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के गठन के पश्चात दुर्ग जिला इकाई ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण तथा उनके हित में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter