• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
हरियाणा में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने 53 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत का आंकड़ा छू लिया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अक्टूबर 2024,  12:51 PM IST
  • 172

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। चुनाव नतीजे दोपहर तक आने की उम्मीद है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। 45 मिनट के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने 53 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। सोहना, जुलाना, लाडवा, रानियां और उचाना कलां जैसी प्रमुख सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस चुनाव का परिणाम हरियाणा की राजनीतिक स्थिति को काफी प्रभावित करेगा। सत्तारूढ़ बीजेपी, सत्ता विरोधी लहर के बावजूद लगातार तीसरी बार जीत की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस 10 साल बाद वापसी की कोशिश में है। हरियाणा के क्षेत्रीय दल जैसे जेजेपी और आईएनएलडी भाजपा-कांग्रेस के बीच इस संघर्ष में हरियाणा की जटिल जातिगत समीकरणों का फायदा उठाने की तैयारी में हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter