• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
CM नीतीश का बड़ा ऐलान: बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 जुलाई 2025,  02:40 PM IST
  • 897
CM नीतीश का बड़ा ऐलान: बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'आम जनता' को बड़ी राहत दी है। CM नीतीश ने गुरुवार (17 जुलाई) को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने का ऐलान किया है। 1 अगस्त 2025 यानी जुलाई माह के बिल से घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं लगेगा। CM नीतीश के फैसले से बिहार के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होगा। साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।

 

पढ़िए CM नीतीश ने क्या कहा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा-राज्य सरकार शुरू से ही सस्ती बिजली देने के लिए काम कर रही है। अब सरकार ने फैसला लिया है कि 1 अगस्त 2025 से, यानी जुलाई के बिजली बिल से ही सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इस योजना से राज्य के करीब 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा होगा।

सौर ऊर्जा संयंत्र का मिलेगा लाभ
सीएम नीतीया ने यह भी बताया कि अगले तीन सालों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घरों की छतों पर या आस-पास के सार्वजनिक स्थलों पर सोलर पैनल (सौर ऊर्जा संयंत्र) लगाए जाएंगे, ताकि उन्हें भविष्य में सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा मिल सके।

सरकार उठाएगी खर्च
कुटीर ज्योति योजना के तहत बहुत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा सिस्टम का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी, जबकि बाकी उपभोक्ताओं को भी सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना से न केवल लोगों को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी, बल्कि राज्य में आने वाले तीन वर्षों में करीब 10,000 मेगावाट तक सौर ऊर्जा उत्पादन की उम्मीद है।

बिहार में होने हैं विधानसभा चुनाव
बिहार में 2025 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले CM नीतीश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। CM नीतीश की 125 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मतदाताओं को लुभा सकती है। खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को इस योजना से सबसे ज्यादा फायदा होगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter