• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
हाई कोर्ट ने 9 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अक्टूबर 2024,  05:29 AM IST
  • 155
हाई कोर्ट ने 9 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 9 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश सोमवार को रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा के हस्ताक्षर से जारी हुआ। तबादला सूची में प्रमुख रूप से दंतेवाड़ा फैमिली कोर्ट के जज संतोष कुमार तिवारी को जशपुर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, रायपुर में पदस्थ लवकेश प्रताप सिंह बघेल को बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय फास्ट ट्रैक (पॉक्सो) के पद पर भेजा गया है। कोरबा की जज ज्योति अग्रवाल का तबादला पेंड्रारोड जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर किया गया है, जबकि अच्छेलाल काछी को बिलासपुर से रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है। किरण थवाईत का तबादला पेंड्रारोड से रायपुर किया गया है। इसके अलावा, रायपुर में पदस्थ नीरू सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी में एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं, कटघोरा में पदस्थ राहुल शर्मा को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान डिप्टी डायरेक्टर सुमीत कुमार हर्षयाना का तबादला अंबिकापुर किया गया है, जबकि अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी लोकेश पाटले को कोरबा भेजा गया है। Tags

RO. NO 13404/ 42

RO. NO 13404/ 42

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter