• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
ट्रांसफर के एवज में रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जुलाई 2025,  04:25 PM IST
  • 426
ट्रांसफर के एवज में रिश्वत लेते शिक्षक गिरफ्तार: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

कोरबा । छत्तीसगढ़ सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंसÓ नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। इसी कड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा जिले के बेला गांव में पदस्थ एक शिक्षक को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक ने एक अन्य शिक्षक के स्थानांतरण (ट्रांसफर) के लिए 2 लाख रुपये की मांग की थी। इस पर पीडि़त शिक्षक ने साहस दिखाते हुए सीधे एसीबी से संपर्क किया और पूरा मामला उनके संज्ञान में लाया। एसीबी ने शिकायत की पुष्टि करते हुए सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और रिश्वत लेते ही शिक्षक को पकड़ लिया।एसीबी की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारी जांच में जुट गए हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी शिक्षक अकेला था या इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट या नेटवर्क भी सक्रिय है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter