• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट चुनाव 20 जुलाई को, दो पैनलों में कड़ी टक्कर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जुलाई 2025,  04:27 PM IST
  • 625
माँ बम्लेश्वरी ट्रस्ट चुनाव 20 जुलाई को, दो पैनलों में कड़ी टक्कर

डोंगरगढ़ । डोंगरगढ़ के प्रतिष्ठित माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट का चुनाव 20 जुलाई को होने जा रहा है। इस चुनाव में दो मुख्य पैनल आमने-सामने हैं। कुल 15 पदों के लिए मुकाबला होगा, जिसमें संरक्षक श्रेणी के 7, आजीवन सदस्य श्रेणी के 5 और साधारण श्रेणी के 3 पद शामिल हैं।
हालांकि साधारण श्रेणी में इस बार तीन निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो गया है। ये प्रत्याशी दोनों पैनलों के वोट बैंक को प्रभावित कर सकते हैं। डोंगरगढ़ में चुनावी माहौल जोरों पर है। शहर की गलियों में समर्थक जनसंपर्क कर रहे हैं और चुनावी चर्चा हर ओर हो रही है। यह चुनाव शहर के सबसे हाई प्रोफाइल आयोजनों में से एक माना जाता है, जिसमें सिर्फ प्रचार नहीं बल्कि रणनीति और प्रतिष्ठा भी दांव पर होती है। हर बार की तरह इस बार भी दोनों पैनलों ने अपने-अपने चुनावी कार्यालय स्थापित किए हैं। सेवा दल ने मारवाड़ी धर्मशाला में और भैया जी पैनल ने अग्रसेन भवन में अपना डेरा जमाया है। चुनावी सभाएं, बैठकों और प्रचार गतिविधियों से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा हुआ है। अब सभी की नजरें 21 जुलाई पर टिकी हैं, जब नतीजे घोषित होंगे और यह तय होगा कि आने वाले तीन वर्षों तक मंदिर का संचालन और विकास कार्य किन 15 ट्रस्टियों के हाथों होगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter