• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
चैतन्य बघेल की गिरफ्तार के बाद भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और कांग्रेस विधायक पहुंचे न्यायालय
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जुलाई 2025,  04:44 PM IST
  • 856
चैतन्य बघेल की गिरफ्तार के बाद भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और कांग्रेस विधायक पहुंचे न्यायालय

भिलाई में ईडी की छापेमारी के बाद चैतन्य बघेल कोर्ट में पेश
रायपुर
 । छत्तीसगढ़ में चल रहे शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान उनके बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में लिया गया, जिन्हें रायपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया गया है।
चैतन्य को विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की अदालत में पेश किया गया, जहां ईडी ने उनकी रिमांड की मांग रखी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं न्यायालय पहुंचे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और कांग्रेस के सभी विधायक भी अदालत परिसर में मौजूद हैं।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter