• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
बेटे के जन्मदिन पर ईडी की रेड, भूपेश बघेल ने बताया राजनीतिक बदले की कार्रवाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 जुलाई 2025,  04:54 PM IST
  • 675
बेटे के जन्मदिन पर ईडी की रेड, भूपेश बघेल ने बताया राजनीतिक बदले की कार्रवाई

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ईडी की कार्रवाई बदले की भावना से की गई
रायपुर
 । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) की टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित शराब घोटालेसे जुड़ी बताई जा रही है। करीब 8 अधिकारियों की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। जैसे ही छापे की खबर फैली, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उनके घर के बाहर जमा हो गए।
इस घटनाक्रम पर भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मैं न झुकूंगा, न टूटूंगा। उनका कहना है कि पिछली बार ईडी उनके जन्मदिन पर आई थी और अब जब उनके बेटे का जन्मदिन है, तब फिर से ईडी ने दबिश दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब राजनीतिक बदले की कार्रवाई है और भाजपा नेतृत्व मोदी और अमित शाह को खुश करने के लिए ईडी को उनके घर भेजा गया है।
भूपेश बघेल ने आगे कहा कि वे सत्य की लड़ाई लड़ते रहेंगे और किसी भी दबाव में झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में विपक्षी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। एक ओर बिहार में चुनाव आयोग के माध्यम से मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि ईडी पहले भी उनके घर छापा मार चुकी है, तब 33 लाख रुपये बरामद हुए थे, और अब एक बार फिर कार्रवाई की गई है। बघेल ने कहा, हम ईडी की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। हमें लोकतंत्र और न्यायपालिका पर विश्वास है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter