• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
दुर्ग नगर निगम में बड़ा एक्शन: हेमलता वर्मा तत्काल प्रभाव से निलंबित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 जुलाई 2025,  12:23 PM IST
  • 28689
नगर निगम में बड़ा एक्शन: हेमलता वर्मा तत्काल प्रभाव से निलंबित गलत जानकारी भेजने पर आयुक्त ने की सख्त कार्रवाई

दुर्ग,  — नगर पालिक निगम दुर्ग के स्थापना शाखा में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक एवं वर्तमान में स्थापना लिपिक श्रीमती हेमलता वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई निगम आयुक्त श्री सुमीत अग्रवाल द्वारा की गई है।/ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज/

हेमलता वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने विविध जांच प्रकरण क्रमांक 24/2020 में निलंबित कर्मचारी श्री राजेन्द्र साहू से संबंधित शासन को गलत जानकारी प्रेषित की। इस गंभीर लापरवाही को लेकर दिनांक 21 जुलाई 2025 को कार्यालयीन नोटिस जारी किया गया था। लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर, प्रथम दृष्टया आरोप सही मानते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) के तहत निलंबित किया गया।

आदेशानुसार, निलंबन अवधि में श्रीमती वर्मा को मूलभूत नियम 53 (1)(2)(3) के तहत जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और उनका मुख्यालय अमृत मिशन विभाग, डाटा सेंटर नियत किया गया है। इस दौरान वे बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।

नगर निगम में यह कार्रवाई नियमों के उल्लंघन पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाती है और आने वाले समय में प्रशासन की सख्त निगरानी की ओर इशारा भी करती है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter