• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
दिल्ली के मिंटो ब्रिज पर जलभराव न होना भाजपा सरकार की जीत?
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 जुलाई 2025,  10:00 AM IST
  • 455
हर साल मानसून की बारिश में डूबने वाला मिंटो रोड पर अभी तक जलभराव नहीं देखा गया है। इसे दिल्ली की भाजपा सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है।

दिल्ली में मानसून की बारिश लगातार जारी है। ऐसे में राजधानी की कई सड़कों पर भारी जलभराव देखा जा रहा है। कहीं लोग सड़कों पर नाव चलाते दिख रहे हैं, तो वहीं ऐसा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स तैराकी करते नजर आ रहा है।

आम आदमी पार्टी इन वीडियो को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कस रही है। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि हर साल मानसून में डूबने वाली मिंटो ब्रिज की सड़क पर अभी तक ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है। ऐसे में दिल्ली की भाजपा सरकार इस वीडियो को शेयर कर अपनी पीठ थपथपा रही है। अब सवाल उठता है कि मिंटो रोड पर जलभराव न होना सीएम रेखा गुप्ता की सरकार को बड़ी उपलब्धि मान लिया जाए। इसका जवाब जानने के लिए आपको 1933 के दौर में लौटना होगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter