• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
झील के बीच 'लेक प्रिंसेस' का उठाएं लुत्फ; रोमांटिक डिनर से खास होगी रात
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 जुलाई 2025,  03:25 PM IST
  • 641
भोपाल की लेक प्रिंसेस क्रूज बनेगी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट। झील के बीच बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद। पर्यटकों और कपल्स के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पर्यटकों और शहरवासियों को जल्द ही नया रोमांचक अनुभव उपलब्ध होने वाला है। बोट क्लब स्थित प्रसिद्ध लेक प्रिंसेस क्रूज को अब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के रूप में तैयार किया जा रहा है। एमपी टूरिज्म बोर्ड के इस कदम से न सिर्फ भोपाल के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा, बल्कि रोमांटिक और फैमिली डाइनिंग के लिए नया स्पॉट भी मिलेगा।

लेक प्रिंसेस को मिलेगा नया लुक

  • करीब दो साल पहले पर्यावरणीय कारणों से बंद हुई लेक प्रिंसेस क्रूज को एक बार फिर रीडिजाइन किया जा रहा है। इसे ऐसे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के लिए डेवलप किया जा रहा है, जिसमें 50 लोग एक साथ बैठ लुत्फ उठा सकें।
  • भोपाल बोट क्लब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का डिज़ाइन 'सिंह एंड वेव्स' थीम पर आधारित है। इसमें इनडोर और आउटडोर डाइनिंग का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलेगा।

मेन्यू होगा भोपाल-इंफ्लुएंस्ट

भोपाल बोट क्लब फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बड़े तालाब में न सिर्फ तैरता होगा, बल्कि यहां मिलने वाला खाना भी भोपाल की खासियत को दर्शाएगा। लोग झील की ठंडी हवाओं और शांत लहरों के बीच भोपाल की पारंपरिक व्यंजनों और फ्लेवर का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां हर व्यंजन एक अनुभव बन जाएगा।

पर्यावरण और सफाई का विशेष ध्यान

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का खास ख्याल रखा गया है। इसमें बायो टॉयलेट्स, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और पर्यावरणीय गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जा रहा है। झील की पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

उद्घाटन जल्द, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

पर्यटन विभाग के एमडी इलैयाराजा टी के अनुसार, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट जल्द ही आम लोगों के लिए खोला जाएगा। इसके उद्घाटन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मौजूद रहने की संभावना है। यही कारण है कि अभी लोकार्पण की डेट तय नहीं की जा सकी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter