• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 जुलाई 2025,  03:28 PM IST
  • 1441
मध्यप्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले व प्रभार में बड़ा फेरबदल। केसी गुप्ता, अशोक बर्णवाल और दीपक आर्य को नई जिम्मेदारी: देखिए पूरी लिस्ट।

मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD MP) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, दो सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में कटौती की गई है।

  • राज्यपाल के अपर सचिव पद से मुक्त कर केसी गुप्ता को अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में पदस्थ किया गया है।

अमित राठौर, सीनियर IAS

  • केसी गुप्ता द्वारा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का प्रभार ग्रहण करने पर अमित राठौर को इस विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वे अब केवल वाणिज्यिक कर विभाग में ही कार्यरत रहेंगे।

अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव

  • अशोक बर्णवाल वर्तमान में अपर मुख्य सचिव (वन विभाग) और कृषि उत्पादन आयुक्त हैं, उन्हें अब पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त और एप्को महानिदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

चन्द्रमौली शुक्ला, अपर मुख्य सचिव

  • चन्द्रमौली शुक्ला को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अपर सचिव, मुख्यमंत्री का प्रभार भी सौंपा गया है।

दीपक आर्य, सीनियर IAS

  • दीपक आर्य, जो ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण में सीईओ हैं, को एप्को (EPCO) के कार्यपालन संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उमा महेश्वरी, सीनियर IAS

  • दीपक आर्य द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर उमा महेश्वरी, OSD-सह-आयुक्त-सह-संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी से एप्को का प्रभार वापस ले लिया गया हैक्यों किए गए ये बदलाव?

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश में यह फेरबदल विभिन्न विभागों में कार्य-कुशलता बढ़ाने और शासन व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से किया गया है। इससे पर्यावरण, ग्रामोद्योग और औद्योगिक विकास से जुड़े विभागों में समन्वय और कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png
813030820260459501008965901.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter