• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
उप राष्ट्रपति पद के लिए छत्तीसगढ़ से डॉ. रमन सिंह और रमेश बैस के नाम को लेकर अटकलें
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 जुलाई 2025,  03:37 PM IST
  • 752
उप राष्ट्रपति पद के लिए छत्तीसगढ़ से डॉ. रमन सिंह और रमेश बैस के नाम को लेकर अटकलें

पार्टी के अंदरूनी तहखानों एवं सत्ता के गलियारों में तरह-तरह की चर्चा
रायपुर । भार
त के उप राष्ट्रपति जगदीप सिंह धनखड़ द्वारा त्याग पत्र देने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने संभावित प्रत्याशियों की तलाश शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में उप राष्ट्रपति पद के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के नाम के भी चर्चा इस समय पार्टी के अंदरूनी तहखानों एवं सत्ता के गलियारों में चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उप राष्ट्रपति द्वारा अचानक अपने कार्यकाल समाप्त होने के पहले इस्तीफा दिए जाने के बाद तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। इधर देश के प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर गए हुए हैं। उनके लौटने के बाद ही प्रत्याशी तय किया जाएगा। इधर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोई भी प्रत्याशी अधिकृत रूप घोषित नहीं किया है, जिसके कारण अटकलों का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह का आशीर्वाद प्राप्त है। वे प्रधानमंत्री मोदी के काफी नजदीकी है, वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा का संचालन कुशलतापूर्वक कर रहे हैं। पार्टी के आदर्शों सिद्धांतों का पालन अच्छी तरह से कर रहे हैं। वहीं पूर्व राज्यपाल रमेश बैस भी लंबे अरसे से सांसद रहे वे संसदीय परंपराओं और नियमों का ज्ञान रखते हैं। वे भी पार्टी हाईकमान और मोदी के करीबी माने जाते हैं। फिलहाल वे राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी से जुड़े हुए हैं।
चुनावी अंक गणित..
सीईओ कार्यालय रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचन आयोग की तैयारियां शुरू हो गई है। लोकसभा और राज्यसभा में 786 सदस्य उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे, जीत के लिए 394 सीट जरूरी है । विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार इस चुनाव में विधायकों की कोई भूमिका नहीं होती है, सिर्फ  राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य ही इसका निर्वाचन करते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव आयोग द्वारा शीघ्र ही नोटिफिकेशन जारी कर किया जाएगा। इसके पश्चात चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी। यदि विपक्ष कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं करता तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुना जाएगा।
प्रत्याशियों को लेकर अटकले शुरू..
उप राष्ट्रपति पद के लिए मंथन शुरू हो गया है। बिहार और पश्चिम बंगाल चुनाव को ध्यान में रखते हुए यहां से किसी दमदार नेता को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। देश के प्रधानमंत्री इस समय बाहर गए हुए हैं। भाजपा ऐसे प्रत्याशी को खोजने की कवायदकर रही है, जो विपक्षियों को बैकफुट में डाल दें। वर्तमान में उपाध्यक्ष हरबंश बिहार से तालुकात रखते है, बिहार से जिन लोगों की नाम की चर्चा है, उसमें नितिश कुमार भी है, फिलहाल छत्तीसगढ़ में इस बात की चर्चा है कि छत्तीसगढ़ से किसी को प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसको लेकर सत्ता गलियारों और अंदरूनी तहखानों में तरह-तरह का चर्चा व्याप्त है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत एवं सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर का नाम भी चर्चा में है। इसमें केवल सांसद ही मतदान करेंगे। उम्मीद्वार को कम से कम 20 सांसदों द्वारा प्रस्तावक एवं समर्थक के रूप में नामांकन दाखिल करना होगा। इसमें प्रत्याशियों को प्राथमिकता के आधार पर टिक मार्क करना होगा।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter