• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
उसे जेल होनी चाहिए': जान्हवी कपूर ने रिसेप्शनिस्ट को पीटने वाले शख्स पर निकाली भड़ास
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 जुलाई 2025,  03:41 PM IST
  • 257
एक क्लिनिक सेंटर में महिला रिसेप्शनिस्ट पर हुए हमले को लेकर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोपी को जेल भेजने की मांग करते हुए इसे ‘शर्मनाक’ बताया।

 महाराष्ट्र के कल्याण में एक क्लिनिक में महिला रिसेप्शनिस्ट के साथ हिंसक हमले की घटना ने चौंका दिया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स रिसेप्शनिस्ट को क्लीनिक के अंदर घुसकर पीटता दिखा। अब इस इस मामले पर बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोपी शख्स को जेल में डालने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

21 जुलाई को कल्याण ईस्ट स्थित एक क्लीनिक में एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया। इसमें एक व्यक्ति क्लिनिक की रिसेप्शनिस्ट के बाल पकड़कर बुरी तरह पीटता नजर आ रहा है। वह महिला को बालों से घसीटते हुए मारता है और बार-बार उस पर हमला करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जान्हवी कपूर ने कहा 'उसे जेल होनी चाहिए'
जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना को लेकर गुस्सा जाहिर किया और लिखा- "इस आदमी को जेल में होना चाहिए। कोई कैसे सोच सकता है कि इस तरह का बर्ताव करना ठीक है? उसे क्या हक है किसी पर हाथ उठाने का? कैसी परवरिश ने उसे यह सिखाया कि वह बिना इंसानियत के ऐसा व्यवहार कर सकता है?"

उन्होंने आगे लिखा, "अपने दिमाग की इस हालत के साथ कोई कैसे खुद के साथ जी सकता है? कितनी शर्मनाक बात है। और शर्म हम पर भी है कि हम ऐसे व्यवहार को सख्ती से सज़ा नहीं देते या उसे नजरअंदाज़ करते हैं। इसकी कोई माफी नहीं हो सकती।"

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter