• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही 'सैयारा', छठे दिन के आंकड़े कर देंगे हैरान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 जुलाई 2025,  03:44 PM IST
  • 469
बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही 'सैयारा', छठे दिन के आंकड़े कर देंगे हैरान

आहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म कर रही है। रिलीज के महज छह दिनों में ही फिल्म ने बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है जो इस साल की बड़ी फिल्मों को टक्कर दे चुकी है। बुधवार यानी छठे दिन इसने ऐसा कलेक्शन किया जो सभी को चौंका देने वाला है।

सैयारा ने 6 दिनोम में की इतनी कमाई
सैयारा ने पहला हफ्ता खत्म होने से पहले 150 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने बुधवार को लगभग 21 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन ₹153.25 करोड़ तक पहुंच गया है।

इस शुक्रवार को कोई नई हिंदी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है, जिससे 'सैयारा' को सीधा फायदा मिलेगा और बढ़कर कमाई होगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दूसरे वीकेंड में भी शानदार कमाई जारी रखेगी और ₹250 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

सैयारा का बजट
खबरों की मानें तो 'सैयारा' का बजट लगभग ₹40-50 करोड़ के बीच है। ऐसे में इतनी कम लागत में जबरदस्त कमाई कर फिल्म ने ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है। इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter