• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
चाकू मारकर व्यापारी से लूट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 जुलाई 2025,  12:55 PM IST
  • 1024
चाकू मारकर व्यापारी से लूट

रायपुर । राजधानी रायपुर के नवा रायपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया और 5 सौ रूपये लूट कर भाग गये। राखी थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी सेक्टर 28 स्थित मिनी मार्केट में दुकान लगाने वाले व्यापारी महावीर ढीढी शुक्रवार सुबह अपने दुकान के लिए भुट्टा खरीदने मंडी जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे  राज्योत्सव स्थल के पास अज्ञात बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोका और चाकू मारकर 500 रूपये लूट लिये। सुबह लहुलुहान हालत में व्यापारी को लोगों ने देखा तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया तथा राखी पुलिस को इसकी सूचना दी। अभनपुर के निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter