• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
एसपी साहब मेरा मुर्गा चोरी हो गया, पुलिस ने जाच शुरू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 अक्टूबर 2024,  04:51 AM IST
  • 349

सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम लमगांव निवासी फहीमुद्दीन का मन्नत का मुर्गा चोरी हो गया। फहीमुद्दीन को संदेह है कि पड़ोसी ने मन्नत के मुर्गे की चोरी की है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने वे नजदीक के रघुनाथपुर पुलिस चौकी गए थे लेकिन कथित रूप से सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को फहीमुद्दीन अंबिकापुर पहुंच गया। यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत कर कहा - साहब मेरे मन्नत के मुर्गे की चोरी की गई है। चोरी करने वाले पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने आवेदन की जांच शुरू कर दी है। लमगांव निवासी फहीमुद्दीन का पड़ोसी से जमीन संबंधित विवाद है। फहीमुद्दीन का आरोप है कि उनकी पैतृक जमीन पर पड़ोसी अपना अधिकार जताता है। अभी फहीमउद्दीन का मुर्गा चोरी हो गया है और उन्हें शक पड़ोसी पर ही है। फहीमुद्दीन का कहना है कि मुर्गा मन्नत का था। बेटे का शादी होने की मन्नत पूरी होती तो मुर्गा चढ़ाया जाता, लेकिन उसके पहले ही मुर्गा चोरी कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि शिकायतकर्ता फहीमुद्दीन का पड़ोसी ताज मोहम्मद के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन संबंधित प्रकरण व्यवहार न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच मुर्गा चोरी हो जाने की शिकायत सामने आई है। शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter