• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
शिव भक्ति में 'अनुपमा': रुपाली गांगुली ने सावन सोमवार पर किए महाकाल के दर्शन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जुलाई 2025,  07:57 PM IST
  • 788
टीवी शो 'अनुपमा' की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली सावन सोमवार के अवसर पर उज्जैन पहुंचीं जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। उनकी तस्वीरें सामने आई हैं।

टीवी शो 'अनुपमा' से घर-घर में पहचानी जाने वालीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली सावन सोमवार के अवसर पर शिव भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने सोनवार को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए। इस खास मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दर्शन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया जिसमें वह महाकाल की भक्ति में दिख रही हैं।

महाकाल की पूजा-अर्चना में हुईं शामिल
रुपाली पीले रंग की साड़ी में पारंपरिक अंदाज़ में नज़र आईं। वह अपने पति के साथ मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना करते हुए देखी गईं। तस्वीरों में उनका आध्यात्मिक और सागदी भरा रूप देखने को मिला। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह नदी हॉल में बैठी हैं और महाकाल के सामने नत्मस्तक हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter