• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत 3 आतंकी ढेर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जुलाई 2025,  08:03 PM IST
  • 130
पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप का कमांडो रह चुका; सेना ने ऑपरेशन महादेव में मार गिराया

भारतीय सेना ने सोमवार को ऑपरेशन महादेव के तहत श्रीनगर के लिडवास इलाके में छिपे 3 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया। चिनार कॉर्प्स ने X पर इसकी जानकारी दी।

मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक सेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है कि मारा गया आतंकी हाशिम मूसा ही था।

आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि अन्य आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है। बाकी दो में से एक आतंकी के 2024 के सोनमर्ग सुरंग प्रोजेक्ट पर हुए हमले में शामिल होने की बात कही जा रही है।

आतंकियों के पास से अमेरिकी M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल और ग्रेनेड मिले हैं। कुछ और संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है। सेना मंगलवार को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दे सकती है।

सेना के मुताबिक, सुबह 11 बजे खुफिया जानकारी मिलने के बाद लिडवास में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दूर से दो बार फायरिंग की आवाज सुनी गई थी। इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीन आतंकियों की फोटो।

ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीन आतंकियों की फोटो।

ऑपरेशन महादेव की बड़ी बातें...

  • पहलगाम हमले के आतंकवादियों ने जिन उपकरणों का इस्तेमाल किया था, उससे मिलते-जुलते एक तकनीकी संकेत मिलने के बाद हरवान के जंगलों में अभियान शुरू किया गया।
  • लगभग 11:30 बजे 24 राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा यूनिट के जवानों की एक टुकड़ी ने तीन आतंकवादियों का पता लगाया और उन पर अचानक हमला कर दिया।

RO. NO 13220/ 70

RO. NO 13220/ 70

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter