• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
भिलाई रुआबंधा के युवक की पुरी समुद्र तट पर डूबने से मौत, इलाके में शोक की लहर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जुलाई 2025,  08:28 PM IST
  • 334
भिलाई रुआबंधा के युवक की पुरी समुद्र तट पर डूबने से मौत, इलाके में शोक की लहर

भिलाई। जिले के भिलाई रुआबंधा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। रुआबंधा निवासी 30 वर्षीय मुकेश गुप्ता की ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। यह हादसा रविवार, 27 जुलाई को सुबह पिंक हाउस बीच के पास हुआ, जब मुकेश अपने पांच दोस्तों के साथ समुद्र में नहा रहे थे। इस घटना ने रुआबंधा बस्ती में शोक की लहर दौड़ा दी है।
जानकारी के अनुसार, मुकेश गुप्ता अपने पांच दोस्तों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए शनिवार को पुरी रवाना हुए थे। रविवार सुबह मंदिर दर्शन से पहले सभी दोस्त पिंक हाउस बीच पर स्नान करने गए। करीब दो घंटे तक नहाने के बाद मुकेश के सभी साथी समुद्र से बाहर निकल आए, लेकिन मुकेश नहाते रहे। इसी दौरान अचानक ऊंची ज्वार की लहरों ने मुकेश को अपनी चपेट में ले लिया और वह तेज प्रवाह में बह गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत गोताखोरों को सूचना दी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने मुकेश को समुद्र से निकाला और पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुकेश गुप्ता की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार और रुआबंधा बस्ती में गमगीन माहौल है। मुकेश के दोस्त उनके शव को लेकर सोमवार सुबह भिलाई पहुंच चुके हैं।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter