• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
आतंकवादियों का जनाजा नहीं निकलेगा, मारे जाएंगे - अमित शाह
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 जुलाई 2025,  03:35 PM IST
  • 1524
गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में ऐलान किया, 'अब आतंकियों का जनाजा नहीं निकलेगा. वे जहां मारे जाएंगे, वहीं दफनाए जाएंगे'. शाह ने पहलगाम हमले के आतंकियों को ढेर करने वाले 'ऑपरेशन महादेव' का ब्यौरा दिया.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में बुधवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले का जवाब ‘ऑपरेशन महादेव’ के जरिए दिया गया. इस ऑपरेशन में हमला करने वाले तीनों आतंकियों को सेना ने मार गिराया. शाह ने कहा, ‘अब आतंकियों का जनाजा नहीं निकलेगा. जो जहां मारा जाएगा, वहीं दफनाया जाएगा.’ गृह मंत्री ने बताया कि आतंकियों को उसी इलाके में मार गिराया गया जहां से उन्होंने हमला किया था. उन्होंने कहा, ‘इनके पास से जो राइफल और गोलियां मिलीं, उनकी जांच से साफ हो गया कि इन्हीं ने हमला किया था. कैमरे से चेहरों की पहचान भी हो चुकी है.

 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter