• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
मटर का दाना फेफड़ों में फंसने से तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अगस्त 2025,  08:00 AM IST
  • 1108
मटर का दाना फेफड़ों में फंसने से तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत

दुर्ग। दुर्ग जिले के जामगांव आर थाना क्षेत्र के पौहा गांव में मटर खाते वक्त एक तीन वर्षीय मासूम की जान चली गई। बच्चा मटर खाते हुए मोबाइल पर वीडियो देख रहा था, तभी उसके चाचा ने उसका मोबाइल छीन लिया। अचानक हुई इस हरकत से बच्चा घबरा गया और मटर का एक दाना उसके गले में फं स गया, जो सीधे फेफ ड़ों तक पहुंच गया। परिजनों ने तत्काल अपने स्तर पर मटर निकालने की कोशिश की, लेकिन कोई राहत नहीं मिलने पर बच्चे को गंभीर हालत में शंकराचार्य अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और बच्चे की असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter