• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल: पं. रविशंकर और विद्याचरण शुक्ल की मनाई गई जयंती
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अगस्त 2025,  08:13 AM IST
  • 1459
रायपुर में कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के संस्थापक-अध्यक्ष पूर्व CM पं. रविशंकर शुक्ल और शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की जंयती मनाई गई।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के संस्थापक-अध्यक्ष पूर्व CM पं. रविशंकर शुक्ल और शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की जंयती मनाई गई। सुबह 9:30 बजे, अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित, कोषाध्यक्ष शरद शुक्ला, उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, सहसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, सहसचिव अनुराग पाण्डेय एवं समाज के अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा आदरणीय पं. रविशंकर शुक्ल एवं शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धा सुमन अर्पित कर जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर आदरणीय पं. रविशंकर शुक्ल एवं शहीद पं. विद्याचरण शुक्ल की जीवन के विभिन्न पहलुओं पर समाज के सम्माननीय सदस्यों ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर जयशंकर तिवारी, संजय अवस्थी, रविन्द्र मिश्रा के संस्मरण विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे। आभार प्रदर्शन सहसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर गिरजा शंकर दीक्षित, प्रकाश अवस्थी, श्रीकांत अवस्थी, अशोक दीक्षित, विकास तिवारी, आशीष बाजपेई, गौरव शुक्ला, प्रभात मिश्रा, लखन लाल बाजपेई, इंद्र कुमार तिवारी, अभिषेक मिश्रा, श्याम बाजपेई, विजय शुक्ला, संगम तिवारी, आभा बाजपेई, अनिता शुक्ला, वसुधा तिवारी, शीतल मिश्रा, संगीता मिश्रा, संजय अवस्थी (शिक्षा समिति), प्रभात पाण्डेय, अजय बाजपेई, शिवराम अवस्थी, रज्जन अग्निहोत्री, एस.एस. त्रिवेदी, प्रदीप शुक्ला, राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी, राम किशोर दीक्षित, विदोश दिवेदी, दुर्गेश अग्निहोत्री, प्रदीप शुक्ला, अमित बाजपेई, सुमित बाजपेई, कन्हैया लाल दीक्षित, सत्य देव तिवारी, राजेश त्रिवेदी, सोमेश दीक्षित, विनय तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्र जन उपस्थित रहें।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter