• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
ठगों के जाल में फंसा बुजुर्ग: पुलिस अधिकारी बताकर किया डिजिटल अरेस्ट, लूट लिए 57 लाख रुपये
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अगस्त 2025,  08:26 AM IST
  • 459
बिलासपुर में ठगों ने बुजुर्ग को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया और कार्रवाई से बचाने के नाम पर 57 लाख रुपये की ठग लिए।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ठगों ने पिड़ित को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया और कार्रवाई से बचाने के नाम पर 57 लाख रुपये की ठग लिए। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग को अज्ञात नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को मुंबई पुलिस में अधिकारी होना बताया। पीड़ित बुजुर्ग से कहा कि करोड़ों रुपए के फर्जी लेनदेन के मामले में उनका बैंक खाते शामिल होने की बात सामने आई है। बुजुर्ग को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर लिया। कार्रवाई से बचने के लिए अपने खाते की पूरी रकम सुरक्षित जांच खाते में ट्रांसफर करो।

आरबीआई का नाम लेकर लिए पैसे
ठग ने दवा किया कि मामला आरबीआई के पास जांचाधीन है। ट्रांसफर होने वाली राशि जल्द वापस कर दिए जाएंगे। डर में पीड़ित ने पहले 50 लाख रुपए और दूसरी बार में 7 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter