• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
एक अधूरी प्रेम कहानी दिल में लिए चले गए रतन टाटा,
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 अक्टूबर 2024,  10:10 AM IST
  • 153
रतन टाटा का निजी जीवन हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। लोग अक्सर उनकी शानदार व्यावसायिक उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी जिज्ञासा रखते हैं, खासकर उनके अविवाहित रहने के फैसले को लेकर। आइए हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि क्यों रतन टाटा नें कभी शादी नहीं की।Image after paragraph रतन टाटा की प्रेम कहानी रतन टाटा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी ज़िंदगी में एक समय ऐसा भी था जब वे शादी के बेहद करीब थे। लेकिन किन्हीं निजी कारणों से ये संभव नहीं हो पाया। उन्होंने दावा किया कि उसके बाद कई रिश्तों में आने के बावजूद, वह एक ऐसी महिला से मिलने में असमर्थ थे जिसे वह अपनी "पत्नी" कह सकें।Image after paragraph उनकी एक प्रेम कहानी, जो शायद सबसे ज्यादा चर्चित रही, वह उनके अमेरिका में रहने के दौरान शुरू हुई थी। वह एक अमेरिकी महिला के साथ गहरे संबंध में थे और दोनों ने शादी का भी विचार किया था। लेकिन फिर अचानक एक मोड़ आया। उद्योगपति ने कहा कि 1962 में भारत-चीन युद्ध की शुरुआत के बाद, दंपति अलग हो गए क्योंकि उनकी साथी के माता-पिता ने उन्हें भारत आने से मना कर दिया था।  रतन टाटा ने दावा किया कि उसके बाद अन्य रिश्ते भी बने, लेकिन उन्हें कभी कोई ऐसी नहीं मिली जिसे वह अपनी पत्नी कह सकें।Image after paragraph इंडियन एक्ट्रेस से भी हुआ था प्यार रतन टाटा जब पढ़ाई खत्म करने के बाद भारत लौटे तो यहां उन्हें एक फिल्म एक्ट्रेस से प्यार हो गया था। इस एक्ट्रेस का नाम सिमी ग्रेवाल था। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और एक दूसरे को डेट किया। इस बात का खुलासा खुद सिमी ग्रेवाल ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में किया।

Image after paragraph

Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter