• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
राजस्व लक्ष्य में विफलता पर दुर्ग निगम आयुक्त सख्त – 16 कर्मचारियों का वेतन रोका
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 अगस्त 2025,  01:39 PM IST
  • 9896
राजस्व लक्ष्य में विफलता पर दुर्ग निगम आयुक्त सख्त – 16 कर्मचारियों का वेतन रोका

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में राजस्व वसूली में लगातार हो रही लापरवाही पर अब आयुक्त सुमीत अग्रवाल ने सख्त रुख अपना लिया है। आयुक्त द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2025 को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली गई थी, जिसमें वसूली के निर्धारित लक्ष्यों की गंभीर समीक्षा की गई। बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि कर्मचारियों द्वारा लगातार निर्देशों के बावजूद भी वसूली का प्रतिशत काफी कम रहा, जिससे राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति प्रभावित हो रही है।

आयुक्त ने इसे कार्य के प्रति लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैया मानते हुए कड़ी कार्रवाई करते हुए 16 कर्मचारियों का वेतन आगामी आदेश तक रोकने का निर्देश जारी कर दिया है। आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जब तक राजस्व वसूली में सुधार नहीं होता, तब तक यह निर्णय प्रभावी रहेगा

जिन कर्मचारियों का वेतन रोका गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

श्री लवकुश शर्मा

श्री निर्मल चन्द्राकर

श्री संकेत धर्मकार

श्री नरेन्द्र मनहरे

श्री विनित वर्मा

श्री बलदाउ पटेल

श्री सुनील कुमार यादव

श्री विवेक सालवनकर

श्री सिद्धांत शर्मा

श्री विजेन्द्र पटेल

श्री दीपक साहू

श्री विनोद उपाध्याय

श्री रतनदीप कसार

श्री अनुपम ताम्रकार

श्री लक्ष्य गोईर

श्री पवन नायक

यह आदेश नगर पालिक निगम दुर्ग के स्थापना शाखा एवं राजस्व शाखा को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्यपूर्ति ही कर्मचारियों की जवाबदेही का पैमाना होगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter