• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
भारत ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को 6 रन से रौंदा; सीरीज 2-2 से बराबर- सिराज ने पलटी बाजी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अगस्त 2025,  09:32 AM IST
  • 529
भारत ने केनिंग्टन ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रन से हराकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से ड्रॉ कर दी। सिराज ने 5 और प्रसिद्ध ने 4 विकेट झटके। जानिए फुल स्कोरकार्ड और रिकॉर्ड्स।

लंदन के ऐतिहासिक केनिंग्टन ओवल में 31 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच खेला गया। इसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान इंग्लैंड को 6 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी को 2-2 की बराबरी पर समाप्त किया।

लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन किया, जिन्होंने महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर इंग्लैंड को 374 रनों के लक्ष्य का पीछा करने से रोक दिया। सिराज ने 5 विकेट और कृष्णा ने 4 विकेट लिए, जिससे भारत ने अंतिम दिन रोमांचक मोड़ पर मैच अपने नाम किया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter