• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
2.28 अरब टैक्स डिमांड पर भिड़े नगर निगम और बीएसपी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अगस्त 2025,  10:15 AM IST
  • 470
स्व-विवरणी में गड़बड़ी का आरोप, 30 दिन में न भरने पर होगी कानूनी कार्रवाई

भिलाई। नगर निगम भिलाई और भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के बीच प्रॉपर्टी टैक्स विवाद फिर गरमा गया है। नगर निगम ने बीएसपी प्रबंधन को नोटिस जारी कर 2 अरब 28 करोड़ 7 लाख 49 हजार 734 रुपए टैक्स की डिमांड की है। आरोप है कि बीएसपी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की स्व-विवरणी में संपत्तियों की जानकारी छिपाई और कम टैक्स जमा किया। निगम ने इसे जानबूझकर की गई गड़बड़ी बताते हुए 5 गुना पेनाल्टी और 2% अधिभार समेत यह बड़ी राशि वसूलने का अल्टीमेटम दिया है।

30 दिन में जमा न करने पर कार्रवाई

नगर निगम ने बीएसपी को टैक्स जमा करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। तय समय में राशि नहीं चुकाने पर विधिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।
वहीं, बीएसपी प्रबंधन ने इस पूरे मामले में फिलहाल टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि वित्त विभाग मामले की जांच कर रहा है।

निगम की जांच में सामने आया टैक्स अंतर

नगर निगम के अनुसार बीएसपी ने इस साल 9.24 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया, जिसमें:

  • संपत्तिकर: ₹7.22 करोड़

  • शिक्षा उपकर: ₹72 लाख

  • समेकित कर: ₹1.30 करोड़

लेकिन निगम द्वारा की गई गणना के अनुसार,

  • वास्तविक संपत्तिकर: ₹37.02 करोड़

  • शिक्षा उपकर: ₹3.70 करोड़

  • पेनाल्टी (5 गुना): ₹185.12 करोड़

  • अधिभार (2% × 3 माह): ₹2.22 करोड़
    कुल डिमांड: ₹2,28,07,49,734 रुपए

आयुक्त राजीव पांडेय ने कहा कि,

“बीएसपी ने जानबूझकर अपनी संपत्तियों को छिपाया है। पुख्ता जांच के आधार पर टैक्स की डिमांड की गई है और अब इस राशि की वसूली पेनाल्टी और अधिभार सहित की जाएगी।”

5 साल पुराना टैक्स विवाद भी अब तक लंबित

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है। पांच साल पहले भी निगम ने बीएसपी से ₹5.47 अरब टैक्स की डिमांड की थी, जो अब तक लंबित है। तब भी बीएसपी पर संपत्ति की गलत जानकारी देने और शिक्षा उपकर में गड़बड़ी का आरोप था।

बीते वर्षों में बीएसपी द्वारा जमा टैक्स का रिकॉर्ड:

  • 2016-17: ₹92.68 करोड़

  • 2017-18: ₹92.68 करोड़

  • 2018-19: ₹92.68 करोड़
    (तीनों वर्षों का कुल आंकड़ा, अनुमानित)


अब देखना होगा कि बीएसपी इस नोटिस का क्या जवाब देता है और क्या यह टैक्स विवाद फिर अदालत की चौखट तक पहुंचेगा या समाधान की कोई राह निकलेगी।

?️ रिपोर्टर: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज टीम
भिलाई, छत्तीसगढ़

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter