• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग में गंदगी फैलाई तो डेयरियों पर 5000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अगस्त 2025,  10:18 AM IST
  • 426
दुर्ग में गंदगी फैलाई तो डेयरियों पर 5000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा

दुर्ग /महापौर अलका बाघमार ने निगम परिसर के सभागार में वार्ड-वार इंजीनियरों और सहायक राजस्व निरीक्षकों की क्लास ली। उन्होंने कहा की शहर सीमा क्षेत्र अंतर्गत निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में सफाई व्यवस्था, अवैध निर्माण और कर वसूली की स्थिति का गहन परीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरों और सहायक राजस्व निरीक्षकों की बैठक लेकर कड़े निर्देश जारी किए।

बाघमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर में बिना अनुमति चल रहे निर्माण कार्यों की तुरंत जांच की जाए। यदि निर्माण की अनुमति नहीं है, तो उसे तत्काल रोका जाए और संबंधितों को नोटिस जारी किया जाए।उन्होंने निर्देश दिया कि सहायक राजस्व निरीक्षक (एआरआई) फील्ड में रहकर हर निर्माण गतिविधि की निगरानी करें और वार्ड इंजीनियर को उसकी जानकारी दें।

सभी डेयरियों की सफाई व्यवस्था की जांच की जाएगी। जहां गंदगी पाई जाएगी, उन डेयरियों पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा और उन्हें निगम द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा। वार्डों में नियमित रूप से फील्ड में उपस्थित रहें। टैक्स वसूली में पारदर्शिता रखें और निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी समय-समय पर दें। बाघमार एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर ने कहा की 15 दिन में रिपोर्ट देनी होगी, लापरवाही पर कार्रवाई तय होगी। सभी अधिकारियों और सहायक राजस्व निरीक्षकों को 15 दिनों के भीतर वार्ड वार रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter