• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
मोबाइल दुकान का ताला तोड़ स्मार्ट फोन की चोरी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अगस्त 2025,  10:22 AM IST
  • 1031
मोबाइल दुकान का ताला तोड़ स्मार्ट फोन की चोरी

दुर्ग| उतई थाना अंतर्गत सेलूद चौक स्थित मोबाइल दुकान से चोर लाखों रुपए के 11 मोबाइल की चोरी कर ले गए। अगले दिन शटर का ताला टूटा मिलने पर दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। शिकायत पर पुलिस ने 305, 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मामले में ग्राम घुघुवा निवासी योगेश साहू (30वर्ष ) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उसकी सेलूद चौक पर योगेश मोबाइल नाम से मोबाइल की दुकान है। शनिवार रात दुकान में ताला लगाकर अपने घर चला गया। रविवार सुबह करीब 7 बजे दुकान के सामने वाले दुकानदार राधे श्याम यादव न कॉल किया। उसने बताया कि उसकी दुकान का शटर आधा खुला है। इस पर तुरंत दुकान पहुंचा, जहां देखा की मेरे दुकान के शटर ताला गायब था और आधा खुला पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो दुकान से काफी मोबाइल गायब थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter