• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धर्म और भी
श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, शारदेय नवरात्र पर्व की तैयारियां शुरू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अगस्त 2025,  01:27 PM IST
  • 5610
श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, शारदेय नवरात्र पर्व की तैयारियां शुरू

दुर्ग। श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति, दुर्गा धाम, पुरानी गंज मंडी, गंजपारा, दुर्ग की महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य आगामी शारदेय नवरात्र पर्व 2025-26 एवं 2026-27 के आयोजन और माता की प्रतिमा स्थापना की रूपरेखा तय करना रहा। इस अवसर पर समिति की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।

Image after paragraph

 

समिति अध्यक्ष रवि पिडियार ने संरक्षक मंडल के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी का गठन किया। संरक्षक मंडल में कमलनारायण रूंगटा, महेंद्र सेक्सरीया, संतोष रूंगटा, संजय रूंगटा, चतुर्भुज राठी, कृष्ण कुमार दुबे, शालिग्राम दुबे, किशोर जैन और विनीत जैन शामिल रहे, जिनकी सहमति से कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया।

घोषित कार्यकारिणी इस प्रकार है:

संयोजक: नवल अग्रवाल, शैलेष तिवारी, विवेक, मुकेश राठी

अध्यक्ष: रवि पिडियार

महासचिव: मनोज शर्मा

कार्यकारी अध्यक्ष: विकेश मिश्रा ‘रिचू’, अमित यादव

कोषाध्यक्ष: जितेन्द्र (जित्तू) राठी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: पंकज रूंगटा, दीपक चोपड़ा, मोनू नामदेव, गणेश अग्रवाल, सतबीर शर्मा

सचिव: महेंद्र गांधी, रणछोड़ भुतड़ा, राजू अग्रवाल, नितिन रूंगटा, अमित बंछोर, आशीष सेक्सरीया

सह सचिव: ऋषि साहू, राहुल साहू, मनोज सिन्हा, पंकज यादव, आदित्य शर्मा, हर्षद पारख, आलेख दुबे

कार्यकारिणी सदस्य: सौरभ पंड्या, जितेन्द्र जैन, विकास गुप्ता, कृष्ण यादव, राकेश चक्रधारी

बैठक में तय किया गया कि आगामी नवरात्र पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे, जिनकी विस्तृत रूपरेखा आम समिति की सहमति से बनाई गई।

इस अवसर पर खंडेलवाल समाज के वरिष्ठजन ब्रजमोहन खंडेलवाल एवं संजय खंडेलवाल द्वारा समिति के संरक्षक चतुर्भुज राठी का सम्मान राजनांदगांव व दुर्ग में राम रसोई के सफल संचालन हेतु किया गया।

बैठक के अंत में पद्म श्री सुरेन्द्र दुबे समेत समिति के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक का संचालन महासचिव मनोज शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन अध्यक्ष रवि पिडियार ने किया।

उक्त जानकारी श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि पिडियार द्वारा प्रदान की गई।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter