• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अगस्त 2025,  07:10 PM IST
  • 733
सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित

दुर्ग/ छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर प्रोत्साहन योजना वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रूपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र अभ्यर्थियों से 12 अगस्त 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है, जिसमें पात्रता की शर्तें एवं आवेदन प्रारूप उपलब्ध हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरकर आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, ब्लॉक-डी, भूतल, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में अंतिम तिथि तक जमा कर सकते हैं और पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजा जा सकता है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter