• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी मुठभेड़, एक माओवादी ढेर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 अगस्त 2025,  09:15 PM IST
  • 739
सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

कांकेर पुलिस का विशेष अभियान, 12 आरोपी गिरफ्तार
कांकेर। 
जिला बीजापुर के पश्चिमी डिवीजन क्षेत्र में आज दिनांक 06 अगस्त 2025 को सुरक्षा बलों और माओवादी नक्सलवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया था, जो अब तक लगातार चल रहा है।
इस अभियान के दौरान अब तक एक माओवादी मारा गया है, जिसके शव और हथियार मौके से बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने यह जानकारी दोपहर 2 बजे अपडेट करते हुए दी।
अभियान अभी भी जारी है और सुरक्षा जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल अधिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया गया है कि अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।
यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ जारी पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter