• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
किराना और मिठाई दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 अक्टूबर 2024,  05:24 AM IST
  • 285
किराना और मिठाई दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश

कोरबा  त्योहारी सीजन में मिलावट की मिल रही शिकायतों पर खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जियो मार्ट सहित अन्य दुकानों पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे. जांच में जिओमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में विभाग जल्द आगे की कार्रवाई करने जा रहा है.  त्योहारी सीजन में भारी मात्रा में होने वाली खरीदी को ध्यान में रखते हुए स्थापित ब्रांड के साथ-साथ सामान्य किराना-मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत मिल रही है. इस पर संज्ञान लेते हुए खाद्य औषधि प्रशासन विभाग मिठाई से लेकर आटा, बेसन, मैदा, तेल आदि की जांच में लगा हुआ है.  खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि हाल में ही कुछ नमूनों की जांच रिपोर्ट हमारे पास पहुंची है, जिसमें जियोमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ और दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में कार्रवाई के लिए अगली प्रक्रियाएं जल्द की जाएगी.


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter