• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
पुतिन इस साल के आखिर में भारत आएंगे:रूस से तेल खरीदने को वजह बताकर ही ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ लगाया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अगस्त 2025,  09:21 PM IST
  • 644
पुतिन इस साल के आखिर में भारत आएंगे:रूस से तेल खरीदने को वजह बताकर ही ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ लगाया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के आखिरी हफ्ते में भारत दौरे पर आ सकते हैं। रूसी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, यह जानकारी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने दी है।

डोभाल ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात में कहा, "अब हमारे बहुत अच्छे रिश्ते बन गए हैं, जिनकी हम कदर करते हैं। हमारे देशों के बीच एक मजबूत साझेदारी है और हम हाई लेवल पर बातचीत करते हैं।"

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल बुधवार को रूस पहुंचे। उनकी राष्ट्रपति पुतिन के साथ भी मुलाकात हो सकती है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद डोभाल की यह पहली मॉस्को यात्रा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से रूस के साथ भारत के संबंधों पर की गई टिप्पणियों की वजह से ये यात्रा काफी अहम मानी जा रही है।

ट्रम्प ने रूस से तेल खरीदने को वजह बताकर ही भारत पर पहले 25% फिर 50% टैरिफ लगाया है।

 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter