• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
5000 के स्टाम्प पर होगा प्रॉपर्टी एग्रीमेंट:शपथ-पत्र में लगेगा 200 रुपए का स्टाम्प; एमपी में 12 सेवाओं का शुल्क 500% तक बढ़ा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अगस्त 2025,  09:36 PM IST
  • 1020
5000 के स्टाम्प पर होगा प्रॉपर्टी एग्रीमेंट:शपथ-पत्र में लगेगा 200 रुपए का स्टाम्प; एमपी में 12 सेवाओं का शुल्क 500% तक बढ़ा

मध्यप्रदेश में अगर आप शपथ पत्र बनवाना चाहते हैं तो अब आपको 500 रुपए तक खर्च करना पड़ेगा। किरायानामा और प्रॉपर्टी के लिए किए जाने वाले एग्रीमेंट पर भी 1500 से 7 हजार तक चुकाना पड़ेंगे।

दरअसल, राज्य सरकार ने भारतीय स्टाम्प मध्यप्रदेश संशोधन विधेयक-2025 को मंजूरी दे दी है। विधेयक में सेवाओं पर 500 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एग्रीमेंट दस्तावेजों में लगने वाले स्टाम्प में की गई है।

सरकार ने पंजीयन विभाग की 12 सेवाओं में बदलाव का फैसला किया है। जिसमें 9 का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।

विधानसभा में बुधवार को इस विधेयक समेत 8 विधेयक पारित किए गए है। इधर, कांग्रेस ने शपथ पत्र, किरायानामा और एग्रीमेंट के लिए किए जाने वाले बदलावों का विरोध करते हुए विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter