• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए : सरोज पाण्डेय
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अगस्त 2025,  06:13 PM IST
  • 358
राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए : सरोज पाण्डेय

दुर्ग, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उनके चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार, अलोकतांत्रिक और फर्जी करार दिया है।

सुश्री पाण्डेय ने कहा कि वोट चोरी के मामले में राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग और भाजपा पर लगाए गए आरोप महज राजनीतिक हताशा का प्रतीक हैं। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से उनके दावों के समर्थन में शपथ पत्र मांगा है, और यदि वे ऐसा करने में असमर्थ हैं तो उन्हें देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी राहुल गांधी को चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र पर कब्जे के दावे को लेकर फटकार लगाई थी और कहा था कि “एक सच्चा भारतीय” ऐसी टिप्पणी नहीं करेगा। पाण्डेय ने कांग्रेस के दोहरे रवैये पर भी सवाल उठाए कि जिन राज्यों में कांग्रेस ने चुनाव जीते वहां प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाए गए, लेकिन हार वाले राज्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया जाता है।

भाजपा नेता ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा भाजपा ने लंबे समय तक विपक्ष में रहकर भी की है, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी ने हमेशा सेना, न्यायपालिका और अब चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर देशहित के खिलाफ काम किया है। उन्होंने राहुल गांधी के चुनाव आयोग के प्रति आपत्तिजनक और अमर्यादित बयानों की निंदा करते हुए कहा कि बहुत जल्द उनके आरोप झूठे साबित होंगे और उनका “फर्जी एजेंडा” देश के सामने उजागर हो जाएगा।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter