• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
नगर पालिक निगम दुर्ग में प्रशासनिक व्यवस्था हेतु नया आदेश जारी..
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अगस्त 2025,  07:51 PM IST
  • 719
नगर पालिक निगम दुर्ग में प्रशासनिक व्यवस्था हेतु नया आदेश जारी..

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था एवं विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन को दृष्टिगत रखते हुए 08 अगस्त 2025 को एक आदेश जारी किया गया है।
आदेशानुसार, कार्यालय अधीक्षक राजकमल बोरकर की अवकाश अवधि में निशांत यादव, राजस्व उपनिरीक्षक को अस्थायी रूप से राजस्व अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही विभागीय उत्तरदायित्वों का नया बंटवारा भी किया गया है जिसमे थानसिंह यादव, सहायक राजस्व निरीक्षक को सहायक राजस्व अधिकारी एवं लाइसेंस प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
वही  ईश्वर वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक को प्रभारी बाजार अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश पर आयुक्त सुमीत अग्रवाल के हस्ताक्षर हैं। उक्त आदेश की प्रति महापौर, सभापति, संबंधित अधिकारीगण एवं विभाग प्रमुखों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।

Image after paragraph

 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter