• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग कोच के पिता ने फांसी लगाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अगस्त 2025,  07:59 PM IST
  • 797
राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग कोच के पिता ने फांसी लगाई

मृतक के चार पुत्री व एक पुत्र राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग कोच, घटना से परिवार में मातम का माहौल
दुर्ग। 
न्यायालय परिसर में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने अधिवक्ताओं के बैठने वाले स्थान पर एक व्यक्ति को फांसी पर झुलते देखा। मृतक युवराज सार्वा 45 वर्ष पुरोहित लॉज के पीछे आपापुरा वार्ड 31 का निवासी था। वह ई-रिक्शा चलाता था। उसने लोहे के एंगल में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली थी। बताया गया है कि मृतक युवराज सार्वा शुगर का मरीज था। जिसके चलते वह पिछले दो दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार की सुबह वह अस्पताल से बाहर निकला और न्यायालय परिसर में पहुंचकर फांसी पर झूल गया। फिरहाल खुदकुशी का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया गया है कि ई-रिक्शा चलाने के पहले मृतक युवराज सार्वा हटरी बाजार में वंदे मातरम् वस्त्रालय के सामने सब्जी की दुकान लगाता था। जहां से उसको हटा दिया गया था। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि हटरी बाजार से युवराज सार्वा की सब्जी की दुकान हटने और शुगर के चलते बार-बार स्वास्थ्य बिगड़ने से वह परेशान था। मृतक युवराज सार्वा की 5 पुत्री व एक पुत्र है। चार पुत्रियों का विवाह हो चुका है, जो राष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग कोच है। वहीं एकलौता पुत्र हेमंत सार्वा भी राष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग कोच है।
मृतक युवराज सार्वा शनिचरी बाजार स्थित भगवान लंगूरवीर मंदिर से भी जुड़ा हुआ था। मंदिर के सेवादार के रुप में उसे जाना जाता था। उसके इस आत्मघाती कदम उठाने से उसके परिजन और लंगूरवीर मंदिर से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। बहरहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच पर लिया है। मामले की पुलिस जांच उपरांत ही मृतक युवराज सार्वा के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter