• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
रक्षाबंधन 2025: UP-MP, राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, जानें कब और कैसे मिलेगा लाभ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अगस्त 2025,  08:02 PM IST
  • 848
रक्षाबंधन 2025 पर यूपी, एमपी, राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में महिलाओं को रोडवेज और सिटी बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा। जानें किन राज्यों में कब तक लागू है ये सुविधा।

रक्षाबंधन 2025 के मौके पर राज्य सरकारों ने महिलाओं को खास तोहफा देते हुए बस यात्रा मुफ्त करने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में अलग-अलग समयावधि में यह सुविधा मिलेगी। दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक में पहले से ही महिलाओं को बस यात्रा मुफ्त उपलब्ध है। आइए जानते हैं, इस बार रक्षाबंधन पर किस राज्य में कब तक मुफ्त सफर किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में महिला यात्री अपने साथ एक सहयोगी भी ले जा सकेंगी। उसका बस टिकट भी फ्री है। मध्य प्रदेश में 1.26 करोड़ लाडली बहनों को शगुन के तौर पर 250 रुपए और सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश (UP) में तीन दिन

  • अवधि: 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक (तीन दिन)
  • लाभार्थी: महिलाएं और उनके एक सहयात्री
  • बसें: AC और Non-AC रोडवेज बसें
  • लागू क्षेत्र: यूपी के भीतर और यूपी से दूसरे राज्यों जाने वाली बसों पर लागू

मध्य प्रदेश (MP) में एक दिन

  • अवधि: 9 अगस्त
  • इंदौर: सभी सिटी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा (मेयर की घोषणा)
  • भोपाल: भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) बसों में मुफ्त यात्रा
  • नोट: कुछ शहरों में बसों की संख्या सीमित होने से भीड़ की संभावना

राजस्थान में दो दिन

  • अवधि: 9 अगस्त से 10 अगस्त रात 11:59 बजे तक
  • बसें: राजस्थान रोडवेज की सभी बसें
  • लागू क्षेत्र: केवल राजस्थान राज्य की सीमाओं के भीतर यात्रा

उत्तराखंड में एक दिन

उत्तराखंड में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में एक दिन बस सेवा महिलाओं के लिए फ्री रहेगा। 9 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की सामान्य बसों में महिलाओं को यह सुविधा मिलेगी।

बिहार में एक दिन

बिहार में 9 अगस्त को बीएसआरटीसी की सभी बसें और पटना की पिंक बसें महिला यात्रियों के लिए फ्री रहेंगी। पटना, मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में भी फ्री बस सेवा शुरू की जाएगी।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter