• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
इंदौर और भी
इंदौर में लाखों के आभूषण लेकर फरार हुआ नौकर:तलाश में जुटी पुलिस टीम; एरोड्रम में बीमार शख्स का केयरटेकर एक्टिवा लेकर फरार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अगस्त 2025,  08:28 PM IST
  • 655
इंदौर में लाखों के आभूषण लेकर फरार हुआ नौकर:तलाश में जुटी पुलिस टीम; एरोड्रम में बीमार शख्स का केयरटेकर एक्टिवा लेकर फरार

इंदौर के कनाड़िया इलाके में एक नौकर मालिक के घर चोरी कर फरार हो गया। मकान मालिक ने मामले में पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने दो दिन तक नौकर की तलाश के बाद बाद एफआईआर की है। नौकर लाखों के आभूषण लेकर फरार हुआ है।

पीड़ित संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त को वह विजयनगर में एक फंक्शन में शामिल होने गए थे, जबकि उनकी मां वर्षा सचदेव चाचा के घर चली गई थीं। इस दौरान घर पर नौकर आयुष अकेला था। देर रात लौटने पर कमरे में सामान बिखरा मिला और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था।

अलमारी से एक गोल्ड ब्रेसलेट, चैन, दो लॉकेट, अंगूठी और करीब 25 हजार रुपए नकद गायब थे। आयुष को कॉल करने पर उसका फोन बंद मिला। शिकायत के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है और टीमें बाहर भेजी गई हैं।

बीमार पति का केयरटेकर एक्टिवा लेकर फरार

एरोड्रम क्षेत्र की लिड्स इन्क्लेव कॉलोनी निवासी ज्योति गोयल ने अपने बीमार पति महेश गोयल की देखभाल के लिए रामेश्वर नामक युवक को 19 जुलाई से केयरटेकर रखा था। एक दिन पहले उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर गांव जाने की बात कही और हिसाब करने को कहा।

अगले ही दिन वह बिना बताए मोपेड (MP13 EW 7625) लेकर फरार हो गया। फोन करने पर उसने गाड़ी लौटाने के बदले ऑनलाइन पैसे भेजने की मांग की, और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter