• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
इंदौर और भी
इंदौर में राखी पर सरकारी राशन दुकानों पर त्योहारी सामान:30 जन पोषण केंद्रों पर ये सुविधा,राखी, सांची पेड़ा, नारियल बाजार से कम कीमत पर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अगस्त 2025,  08:30 PM IST
  • 1192
इंदौर में राखी पर सरकारी राशन दुकानों पर त्योहारी सामान:30 जन पोषण केंद्रों पर ये सुविधा,राखी, सांची पेड़ा, नारियल बाजार से कम कीमत पर

इंदौर की 30 सरकारी उचित मूल्य दुकानों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में जन पोषण केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिन पर इस रक्षाबंधन के त्योहार पर किफायती दामों में सामान उपलब्ध है। इन केंद्रों से राखी, सांची पेड़ा, नारियल सहित अन्य सामग्री खरीदी जा सकती है। यह नवाचार कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशों पर उपभोक्ताओं के हित में किया गया है। एमएल मारू (फूड कंट्रोलर) ने बताया कि सरकारी राशन की दुकानों को पोषण केंद्रों में बदलने की प्रदेश में यह एक अभिनव पहल है। जन पोषण केंद्रों में राशन के अलावा दैनिक जरूरत के सामान भी मिल रहे हैं। जन पोषण केंद्रों से पोषण से जुड़े उत्पादों का विक्रय भी किया जा रहा है। इन केंद्रों में राशन डीलरों को आय का एक और जरिया मिला है।

संचालकों को दिया केंद्र संचालन का प्रशिक्षण

केंद्रों के संचालन के लिए संचालकों को उद्यमिता विकास के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है। इन केंद्रों में डिजिटल टूल्स और सहायता प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है। इंदौर की चिन्हित 30 उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं को जन पोषण केंद्र के माध्यम से पीडीएस की सामग्रियां उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा अन्य सामग्री विक्रय, पोषण संबंधी वस्तुएं प्राथमिकता से विक्रय करने, उचित मूल्य दुकानों को बहुउद्देशीय बनाने, भंडार संचालक को अतिरिक्त सामग्री बिक्री से आमदनी बढ़ाने और आम उपभोक्ताओं को पोषण संबंधी वस्तुएं सुलभ प्राप्त कराने का आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter