• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
भोपाल में गांजा तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार:औबेदुल्लागंज से गांजा खपाने आए थे, मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अगस्त 2025,  08:32 PM IST
  • 677
भोपाल में गांजा तस्करी करने वाले दो युवक गिरफ्तार:औबेदुल्लागंज से गांजा खपाने आए थे, मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए

भोपाल की क्राइम ब्रांच ने गांजा तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई को गोविंदपुरा इलाके में मुखबिर की सूचना पर अंजाम दिया गया। दोनों युवक औबेदुल्लागंज के रहने वाले हैं और गांजे की डिलीवरी देने भोपाल आए थे।

आरोपियों के कब्जे से 10 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग तीन लाख रुपए है। पुलिस पूछताछ कर आरोपियों के अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।

ये 2 आरोपी पकड़ाए हैं आरोपी शीतल कुचबंदिया (34) और कुंदन कुचबंदिया (22), दोनों निवासी औबेदुल्लागंज को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter