• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
​​​​​​​कुबरेश्वर धाम से लौटे श्रद्धालुओं की भीड़:भोपाल स्टेशन पर 36 घंटे में डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अगस्त 2025,  08:41 PM IST
  • 964
​​​​​​​कुबरेश्वर धाम से लौटे श्रद्धालुओं की भीड़:भोपाल स्टेशन पर 36 घंटे में डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे

सीहोर के कुबरेश्वर धाम से लौटे श्रद्धालुओं के कारण 6 अगस्त की शाम से लेकर 7 अगस्त की रात तक करीब 36 घंटे में भोपाल रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ लाख से ज्यादा यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।

भीड़ के कारण स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज और सर्कुलेटिंग एरिया तक भर गए। भोपाल रेल मंडल के अनुसार, दो दिनों में यात्रियों की संख्या सामान्य से कई गुना अधिक रही। अधिकतर यात्री उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में सवार हो रहे थे।

यात्रियों के दबाव को देखते हुए स्टेशन पर तात्कालिक व्यवस्थाएं की गईं।

भोपाल स्टेशन पर लगातार बढ़ रही भीड़।

भोपाल स्टेशन पर लगातार बढ़ रही भीड़।

हालात देखने स्टेशन पहुंचे अफसर

स्थिति की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्याम सिंह बरेड़िया और पंकज दुबे, सहायक वाणिज्य प्रबंधक नवल अग्रवाल व रेल सुरक्षा बल के अधिकारी स्टेशन पहुंचे।

उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान कुल 60 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया गया।

यात्रियों को कोच गाइडेंस सिस्टम और माइक अनाउंसमेंट के जरिए जानकारी दी जाती रही। अधिकारियों और रेलवे सुरक्षा बल की टीमों ने देर रात तक स्टेशन पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की संख्या को देखते हुए आगे भी स्टेशन पर निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

RO. NO 13843/ 27

RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter