• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या:पार्किंग विवाद में धारदार हथियार से हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अगस्त 2025,  09:25 PM IST
  • 506
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या:पार्किंग विवाद में धारदार हथियार से हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या हो गई। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे जंगपुरा भगोल लेन में हुई।

पुलिस ने बताया कि हुमा के भाई आसिफ कुरैशी का अपने पड़ोस के दो लोगों से मेन गेट के सामने स्कूटर पार्क करने पर झगड़ा हुआ। विवाद के बाद आरोपियों ने आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

गंभीर हालत में आसिफ को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आसिफ की पत्नी शाइना कुरैशी और परिजन का आरोप है कि मामूली बात पर आरोपियों ने बेरहमी से हमला किया।

घटनास्थल की 2 तस्वीरें...

आसिफ की जहां हत्या हुई, वहां पर मौजूद खून के धब्बे।

आसिफ की जहां हत्या हुई, वहां पर मौजूद खून के धब्बे।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने लोगों से पूछताछ की।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने लोगों से पूछताछ की।

पहले भी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था

आसिफ की पत्नी शाइना ने पुलिस को बताया कि पहले भी पार्किंग को लेकर झगड़ा हो चुका था। गुरुवार को जब आसिफ काम से लौटे, तो उन्होंने पड़ोसी का टू-व्हीलर घर के मेन गेट के सामने खड़ा देखा। उन्होंने उसे हटाने को कहा।

हालांकि, वाहन हटाने के बजाय पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter