• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
रमेश नगर से 200 किलो कोकीन जब्त, 2 हजार करोड़ बताई जा रही कीमत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 अक्टूबर 2024,  09:55 PM IST
  • 308
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार शाम को एक बड़े ड्रग गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली से रमेश नगर से 200 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। जिसकी कीमत 2,000 करोड़ रुपये है। यह एक हफ्ते के अंदर कोकीन की दूसरी सबसे बड़ी रेड है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, स्पेशल सेल की टीम ने दिल्ली के रमेश नगर इलाके में रेड मारकर 200 किलो कोकीन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 2 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोकीन लाने वाला शख्स पुलिस से बचकर लंदन फरार हो गया है। वहीं जिस कार से कोकीन लाई गई थी, उसमें GPS लगा हुआ था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल GPS लोकेशन को ट्रैक करती हुई रमेश नगर के गोदाम तक पहुंची और छापा मारकर 200 किलो कोकीन बरामद कर ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार शाम को एक बड़े ड्रग गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली से रमेश नगर से 200 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। जिसकी कीमत 2,000 करोड़ रुपये है। यह एक हफ्ते के अंदर कोकीन की दूसरी सबसे बड़ी रेड है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, स्पेशल सेल की टीम ने दिल्ली के रमेश नगर इलाके में रेड मारकर 200 किलो कोकीन बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 2 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोकीन लाने वाला शख्स पुलिस से बचकर लंदन फरार हो गया है। वहीं जिस कार से कोकीन लाई गई थी, उसमें GPS लगा हुआ था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल GPS लोकेशन को ट्रैक करती हुई रमेश नगर के गोदाम तक पहुंची और छापा मारकर 200 किलो कोकीन बरामद कर ली।  खबरों की मानें, तो ये कोकीन भी उसी सिंडिकेट की है, जिसे 56,00 करोड़ की कोकीन के साथ पकड़ा गया था। कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई जगह पर रेड मार सकती है। इसके लिए स्पेशल सेल को कई अहम लीड भी मिली है।  बता दें, दिल्ली पुलिस ने बीते बुधवार को एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग गैंग का पर्दाफाश किया था। दिल्ली पुलिस ने  2 अक्टूबर को साउथ दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक गोदाम में रेड मारी थी। जिसमें से  560 किलोग्राम से ज्यादा कोकीन और 40 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक मारिजुआना’ बरामद किया गया था। जिसकी कीमत करीब 56,00 करोड़ रुपये बताई गई थी।  इस मामले में अब तक 4 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी तुषार गोयल (40), हिमांशु कुमार (27) और औरंगजेब सिद्दीकी (23) और मुंबई निवासी भरत कुमार जैन (48) के रूप में हुई है। वहीं मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी तुषार गोयल बताया जा रहा है, जो कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी में रह चुका है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter