• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला दुर्ग के मीडिया प्रभारी बने भानु प्रताप यादव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 अगस्त 2025,  07:59 PM IST
  • 1011
छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला दुर्ग के मीडिया प्रभारी बने भानु प्रताप यादव

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 22 अगस्त 2025 को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दिन सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर दफ्तर बंद रखेंगे।

जिला पंचायत सभा कक्ष दुर्ग में आयोजित बैठक में जिला संयोजक विजय लहरे ने बताया कि इस आंदोलन में वन कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, लिपिक संघ, शिक्षक फेडरेशन, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, जीएसटी कर्मचारी संघ सहित कई संगठन शामिल होंगे।

बैठक में जी.आर. चंद्रा (प्रांतीय पर्यवेक्षक), रोहित तिवारी (प्रांतीय पर्यवेक्षक), अजीत दुबे (प्रांताध्यक्ष, वन कर्मचारी संघ), राजेश चटर्जी (संभाग प्रभारी), हरी शर्मा, महासचिव अनुरूप साहू, प्रदीप चौहान (संघ प्रमुख, जीएसटी कर्मचारी संघ) और लघु वेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान भानु प्रताप यादव को फेडरेशन का जिला दुर्ग मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter